मुहावरे क्या होते हैं ? मुहावरों के उदाहरण | what is muhavare? examples of muhavare


'मुहावरा' शब्द अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है- अभ्यास।

मुहावरा अतिसंक्षिप्त रूप में होते हुए भी बड़े भाव या विचार को प्रकट करता है। जबकि 'लोकोक्तियों' को

'कहावतों' के नाम से भी जाना जाता है।

कुछ मुहावरे और उनके अर्थ तथा वाक्य में प्रयोग सहित निम्नलिखित है|

1. अक्ल का दुश्मन - (मूर्ख)
प्रयोग - आजकल तुम अक्ल के दुश्मन हो गए हो।

2. आँखे खुलना - सचेत होना
प्रयोग- ठोकर खाने के बाद ही बहुत से लोगों की आँखें खुलती हैं।

3. आसमान से बातें करना - बहुत ऊँचा होना
प्रयोग- आजकल ऐसी ऐसी इमारते बनने लगी है ,जो आसमान से बातें करती है।

4. ईंट से ईंट बजाना - पूरी तरह से नष्ट करना
प्रयोग- राम चाहता था कि वह अपने शत्रु के घर की ईंट से ईंट बजा दे।

5. आँख दिखाना - गुस्से से देखना
प्रयोग - जो हमें आँख दिखाएगा, तो हम उसकी आँखें फोड़ देगें।

6. आँख खुलना - होश आना
प्रयोग- जब लोगो ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली तब उसकी आँखें खुलीं।

7. आँखों का काटा - अप्रिय व्यक्ति
प्रयोग - अपनी कुप्रवृत्तियों के कारण सीता पिताजी की आँखों का काँटा बन गयी।

8. उड़ती चिड़िया पहचानना – रहस्य की बात दूर से जान लेना
प्रयोग - वह इतना अनुभवी है कि उसे उड़ती चिड़िया पहचानने में देर नहीं लगती।

9. उन्नीस बीस का अंतर होना – बहुत कम अंतर होना
प्रयोग - राम और श्याम की पहचान कर पाना बहुत कठिन है ,क्योंकि दोनों में उन्नीस बीस का ही अंतर है।

10. उलटी गंगा बहाना – अनहोनी हो जाना
प्रयोग - राम किसी से प्रेम से बात कर ले ,तो उलटी गंगा बह जाए।

11. घर करना- बस जाना
प्रयोग - मधुमक्खियां एकबार जहाँ घर करते हैं उस जगह को वे कभी नहीं भूलते।

12. अंगूठा चुमना- खुसामत करना
प्रयोग - हमेशा दूसरों के अंगूठा चुमने वाले अपना स्वाभिमान खो देते है।

13. पीठ ठोकना- शाबाशी देना
प्रयोग - परीक्षा में प्रथम स्थान पाने के लिए शिक्षक ने रवि की पीठ ठोकी।

14. अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना- अपनी हानि अपने करना
प्रयोग - पढ़ाई से जी चुराने वाले विद्यार्थी अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारते हैं।

15. आवाज़ उठाना -विरोध करना
प्रयोग - अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

16. कमर कसना -तैयार करना
प्रयोग - कमर कस लो, पता नहीं, कब शत्रुओं से लोहा लेना पड़े।

17. आँख फेर लेना - प्रतिकूल होना
प्रयोग - प्रिया ने आजकल मेरी ओर से आँखें फेर ली हैं।

18. आँख बिछाना - प्रतीक्षा करना
प्रयोग - प्रिया गुप्ता जिधर जाती है उधर ही लड़के उसके लिए आँखें बिछाए खड़े होती है।

19. आँखें सेंकना - सुंदर वस्तु को देखते रहना
प्रयोग - आँख सेंकते रहोगे या कुछ करोगे भी|

20. ओले पड़ना – विपत्ति आना
प्रयोग – देश में अनावृष्टि हो रही है सच में अब तो चारों और से सिर पर ओले ही पड रहे है|

This Keep Us Alive