Geography GK Quiz [भूगोल सामान्य ज्ञान] – GK Question in Hindi – 20 GK Questions

Indian Geography is broadly divided into three Physical, Economic, and Social Geography. Some sub-topics under Physical Indian Geography consist of drainage, climate, vegetation, natural resources, etc. Topics covered in the environment are wildlife, soil, flora, etc. In this article, we have compiled tons of GK Questions and answers on Indian Geography in the form of Practice Sets (1000+MCQs) for Exams like IAS, UP PSC, SSC, etc.

Ques. 1:- प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था ?

  • पुष्कर द्वीप
  • जम्बू द्वीप
  • कांच द्वीप
  • कुश द्वीप

पौराणिक भूगोल के अनुसार जम्बू द्वीप भू-लोक के सप्त महाद्वीपों में से एक है। यह द्वीप पृथ्वी के केंद्र मे स्थित है। इसके ‘इलावृत’, ‘भद्राश्व’, ‘किंपुरुष’, भारत, ‘हरि’, ‘केतुमाल’, ‘रम्यक’, ‘कुरु’ और ‘हिरण्यमय’, ये नव खण्ड हैं। इनमें भारतवर्ष ही ‘मृत्युलोक’ है, शेष ‘देवलोक’ हैं। इसके चतुर्दिक लवण सागर है। जम्बू द्वीप का नामकरण यहाँ स्थित ‘जम्बू वृक्ष’ (जामुन) के कारण हुआ है। जम्बू द्वीप के क्रमानुसार बड़े द्वीपों के नाम इस प्रकार है‌- ‘प्लक्ष’, ‘शाल्मल’, ‘कुश’, ‘क्रौंच’, ‘शाक’ एवं ‘पुष्कर’।

Ques. 2:- सर्वप्रथम इण्डिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?

  • उर्दू
  • ग्रीक
  • फारसी
  • अरबी

ग्रीक इतिहासकार हेरोडोट्स के लेखों में भारत वर्ष के लिए ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग मिलता है। बतादें कि इस प्रकार के प्राचीन एवं मध्यकालीन भारतीय इतिहास से सं​बंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते है। जिसके उत्तरों भी कभी नहीं बदलते है। इसलिए अगर आप संघ एवं राज्य सिविल सेवा या राज्यस्तरीय किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो इन्हें अच्छी तरह से याद कर लें। ताकि गलती की कोई संभावना न रहें।

Ques. 3:- भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा है

  • 6°4 उत्तरी अक्षांश
  • 7°4 उत्तरी अक्षांश
  • 8°4 उत्तरी अक्षांश
  • 6°8 उत्तरी अक्षांश

भारत की निरपेक्ष अवस्थिति 8° 4′ उ. से 37° 6′ उ. अक्षांश तक और 68° 7′ पू. से 97° 25′ पू. देशान्तर के मध्य है। इसकी उत्तर से दक्षिण लम्बाई 3214 किमी और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 2933 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी तथा समुद्र तट की लम्बाई 7517 किमी है। कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।

Ques. 4:- भारतीय मानक समय आधारित है

  • 80° पूर्व देशान्तर पर
  • 80° पश्चिम देशान्तर पर
  • 82°30 पूर्व देशान्तर पर
  • 82°30 पश्चिम देशान्तर पर

भारतीय मानक समय 82°30 पूर्वी देशांतर से लिया जाता है. 120° पूर्वी देशांतर एवं भारतीय मानक समय के बीच देशान्तारीय अंतर = 120°-82°30’=37°30 का है. 37°30’x4=150 मिनट

Ques. 5:- भारत का प्रमाणिक समय उस स्थान का स्थानीय समय है, जो स्थित है

  • दिल्ली के समीप
  • कोलकाता के समीप
  • इलाहाबाद के समीप
  • भोपाल के समीप

भारत की ‘प्रमाणिक मध्याह्न रेखा 82०30’E है। जो इलाहबाद के नैनी से गुजरती है। प्रत्येक देश का मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से आधा घंटे के गुणक के अंतर पर निर्धारित किया जाता है।

Ques. 6:- इण्डियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीन विच मीन टाइम में कितना का अंतर है ?

  • 5 घण्टे 10 मिनट
  • 5 घण्टे 20 मिनट
  • 5 घण्टे 30 मिनट
  • 5 घण्टे 40 मिनट

इंडियन स्टेंडर्ड टाइम और ग्रीनविच मीन टाइम में 5 घंटे 30 मिनट का अंतर होता है। भारत में स्टेंडर्ड टाइम के लिए इलाहबाद जिले के नैनी में अवस्थित देशांतर 82 1/2० E मानक समय है।

Ques. 7:- भारत का धुर दक्षिणी भाग की भूमध्य रेखा से दूरी कितनी है?

  • 776 किमी०
  • 867 किमी०
  • 876 किमी०
  • 916 किमी०

भारत का धुर दक्षिणी भाग की भूमध्य रेखा से मात्र 876 किमी. दूर है।

Ques. 8:- भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है?

  • 6,100 किमी०
  • 7,516.5 किमी०
  • 1,200 किमी०
  • 15,200 किमी०

भारत की स्थलीय सीमा लगभग 15,200 किलोमीटर है, भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ है। भारत के स्थलीय सीमा बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान से लगती है। बांग्लादेश के साथ भारत के कुल स्थलीय सीमा 4,096 किलोमीटर है। जबकि पाकिस्तान के साथ भारत की स्थलीय सीमा 3,323 किलोमीटर और नेपाल के साथ 1,751 किलोमीटर है।

Ques. 9:- द्वीपों सहित भारत के तट रेखा की लम्बाई कितनी है?

  • 6,100 किमी
  • 6,200 किमी०
  • 7,516.5 किमी०
  • 8,000 किमी०

भारतीय समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। इसमें से भारतीय मुख्य भूमि का तटीय विस्तार 6300 किलोमीटर तथा द्वीप क्षेत्र अंडमान निकोबार एवं लक्षद्वीप का संयुक्त तटीय विस्तार 1216.6 किलोमीटर है।

Ques. 10:- भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लम्बाई है

  • 2,933 किमी०
  • 3,214 किमी०
  • 3,124 किमी०
  • 3,412किमी०

उत्‍तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्‍यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्‍तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्‍तर के बीच स्थित है । उत्‍तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि. मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 किमी. है।

Ques. 11:- भारत की पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई है

  • 2,933 किमी०
  • 3,033 किमी०
  • 3,133 किमी०
  • 3,214 किमी०

भारत विश्व का 7 वा बड़ा देश है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है। भारत का उत्तर से दक्षिण की (जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी) कुल लंबाई 32 14 km तथा पूर्व से पश्चिम (गुजरात से अरुणाचल प्रदेश) 2933 km है। संपूर्ण भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

Ques. 12:- भारत की तट रेखा की लम्बाई है

  • 6,100 किमी०
  • 6,200 किमी०
  • 6,175 किमी०
  • 6,500 किमी०

भारतीय मुख्य भूमि की तट रेखा की लम्बाई 6100 किमी. है। भारतीय मुख्य भूमि की तट रेखा पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। भारत की लंबी तट रेखा कांडला, मुम्बई, न्हावाशेवा, मैंगलोर, कोचीन, चेन्नई, तुतीकोरिन, विशाखापत्तनम तथा पारादीप जैसे कई प्रमुख बन्दरगाह के साथ बिखरी है। भारत की सबसे लम्बी तट रेखा गुजरात (1214 कम) के साथ लगती है।

Ques. 13:- भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना है ?

  • 2.20%
  • 2.40%
  • 2.80%
  • 3.20%

भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,240 स्क्वायर किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल विश्व के कुल Surface Area का मात्र 2.4 प्रतिशत है। यह विश्व का मात्र 2.4 प्रतिशत वाला देश है, लेकिन यह विश्व की एक बड़ी आबादी को समेटे हुए है। भारत दुनिया के कुल भूमि क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन दुनिया की आबादी का 16.7 प्रतिशत है।

Ques. 14:- भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय क्षेत्र (माध्य समुद्र तल से 2135 मीटर या अधिक ऊँचाई) के अन्तर्गत आता है ?

  • 10.70%
  • 18.60%
  • 27.70%
  • 43.00%

भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.7 प्रतिशत भाग पर्वतीय क्षेत्र (माध्य समुद्र तल से 2135 मीटर या अधिक ऊँचाई) के अन्तर्गत आता है।

Ques. 15:- सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पर्वत और पहाड़ियों का विस्तार पाया जाता है?

  • 10.70%
  • 18.60%
  • 29.30%
  • 43.00%

सम्पूर्ण भारत के 29.3 प्रतिशत भू-भाग पर पर्वत और पहाड़ियों का विस्तार पाया जाता है।

Ques. 16:- सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पठार का विस्तार पाया जाता है ?

  • 10.7
  • 18.6
  • 27.7
  • 29.3

सम्पूर्ण भारत के 27.7 प्रतिशत भू-भाग पर पठार का विस्तार पाया जाता है।

Ques. 17:- सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर मैदान का विस्तार पाया जाता है?

  • 10.7
  • 18.6
  • 27.7
  • 43.0

सम्पूर्ण भारत के 43.0 प्रतिशत भू-भाग पर मैदान का विस्तार पाया जाता है।

Ques. 18:- भारत की प्रादेशिक जल सीमा (Territorial water) समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?

  • 12 मील
  • 24 मील
  • 111 मील
  • 200 मील

आधार रेखा से समुद्र में 12 समुद्री मील तक प्रादेशिक सीमा है। समुद्र में प्रादेशिक समुद्री सीमा तक (12 नॉटिकल मील) भारत का सम्पूर्ण अधिकार हैं।

Ques. 19:- भारत का संलग्न क्षेत्र (Contiguous zone) प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?

  • 12 मील
  • 24 मील
  • 100 मील
  • 200 मील

भारत का संलग्न क्षेत्र (Contiguous zone) प्रादेशिक जल सीमा के आगे 24 समुद्री मील की दूरी तक है।

Ques. 20:- भारत का एकान्तिक आर्थिक क्षेत्र (Exclusive economic zone) संलग्न क्षेत्र के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?

  • 100 मील
  • 200 मील
  • 300 मील
  • 400 मील

भारत का एकान्तिक आर्थिक क्षेत्र (Exclusive economic zone) संलग्न क्षेत्र के आगे 200 समुद्री मील की दूरी तक है।

Leave a Comment