Geography GK [भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान] – GK Question in Hindi – 20 GK Questions

Ques. 1:- 1. निम्नलिखित में कौन विश्व की सबसे बड़ी झील है ?

  • कैस्पियन सागर
  • अरल सागर
  • सुपीरियर झील
  • विक्टोरिया न्यान्जा

कैस्पियन सागर विश्व का सबसे बड़ा सागर है। आज भले ही मानव चाँद की यात्रा कर चुका हो, लेकिन प्रकृति आज भी लोगों के लिए रहस्य और वैज्ञानिकों के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई है। दुनिया भर में मशहूर कई झीलें और सागर अपने विशालकाय आकार-प्रकार की वजह से किसी रहस्य से कम नहीं हैं। उन्हीं में एक है- कैस्पियन सागर। ‘,

Ques. 2:- 2. विश्व की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है

  • विक्टोरिया
  • सुपीरियर
  • बैकाल
  • मिशीगन .

ताजे पानी की विश्व की विशालतम झील उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील है। जिसका क्षेत्रफल 82814 वर्ग किमी. है। दूसरे स्थान पर लेक ह्यरुरोन आती है, जिसका क्षेत्रफल 59596 वर्ग किमी. है। तीसरे स्थान पर लेक मिशिगन है जिसका क्षेत्रफल 58016 वर्ग किमी. है। चिल्का झील एक लैगून झील है जो उड़ीसा के पूर्वी तट पर स्थित है जो कि खारे पानी की झील है।’,

Ques. 3:- 3. कौन-सी विश्व की सर्वाधिक गहरी झील है ?

  • टिटिकाका
  • विक्टोरिया
  • बैकाल
  • मृत सागर

विश्व की प्राचीनतम तथा सबसे गहरी झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित बैकाल झील है। इसकी गहराई 1637 मीटर (5369 फीट) है।’,

Ques. 4:- 4. विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील है

  • कैस्पियन सागर
  • अरल सागर
  • वॉन झील
  • मृत सागर

टर्की के वान झील की लवणता सबसे अधिक 330%o पाई जाती है। इसके बाद जार्डन के मृतसागर 238%o एवं यू.एस.ए. के ग्रेट साल्ट लेक 220%o का स्थान आता है।’,

Ques. 5:- 5. समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील है

  • अरल सागर
  • कैस्पियन सागर
  • बैकाल
  • मृत सागर

मृत सागर समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील है। यह समुद्रतल से 418 मी० नीचे स्थित है। यह एक खारे पानी की झील है।’,

Ques. 6:- 6. सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित नौकायन झील है

  • टिटिकाका
  • माराकाइबो
  • अथावास्का
  • लैडोंगा

टिटीकाका झील पेरू एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित एक झील है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3612मीटर (12,500 फीट) है। टिटिकाका झील पूर्वी दक्षिण अमरीका में ऐंडीज पर्वत के पठार पर 12,644 फुट ऊँचाई पर स्थित विश्व में सर्वाधिक नौत्तलन योग्यता का जलाशय है। यह झील लगभग 95 मील लंबी और 35 मील चौड़ी है तथा दक्षिण अमरीका में सबसे बड़ी है।’,

Ques. 7:- 7. विश्व की सबसे बड़ी खारे जल की झील है

  • मृत सागर
  • कैस्पियन सागर
  • वॉन झील
  • अरल सागर

कैस्पियन सागर (फ़ारसी: دریای مازندران‎, दरया-ए-माज़ंदरान), एशिया की एक झील है जिसे अपने वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है। मध्य एशिया में स्थित यह झील क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी झील है। इसका खारापन 1.2 प्रतिशत है जो विश्व के सभी समुद्रों के कुल खारेपन का एक-तिहाई है।’,

Ques. 8:- 8. विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील है

  • टिटिकाका
  • टिसीसिकरू
  • रुडोल्फ
  • एडवर्ड

टिटिकाका झील पूर्वी दक्षिण अमरीका में ऐंडीज पर्वत के पठार पर 12,644 फुट ऊँचाई पर स्थित विश्व में सर्वाधिक नौत्तलन योग्यता का जलाशय है। यह झील लगभग 95 मील लंबी और 35 मील चौड़ी है तथा दक्षिण अमरीका में सबसे बड़ी है।’,

Ques. 9:- 9. निम्नलिखित में से कौन-सा देश युग्म अरल सागर के किनारे है ?

  • कजाख्स्तान उजबेकिस्तान
  • कजाख्स्तान तुर्कमेनिस्तान
  • अजरबैजान-उजबेकिस्तान
  • कजाख्स्तान रूस

अरल सागर कजाख्स्तान और उज्बेकिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस झील का 90% पानी सूख चूका है केवल 10% ही पानी बचा है।’,

Ques. 10:- 10. अमरीका के झील प्रदेश में सम्मिलित पाँच झीलों में कौन-सी पूर्णतः संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है?

  • सुपीरियर
  • मिशीगन
  • ईरी
  • ओण्टेरियो

लेक मिशिगन अमरीका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसकी सीमाएँ अमरीका के चार प्रांतों इलिनाय, इंडियाना, विस्कांसिन एवं मिशिगन से लगती हैं। मिशिगन शब्द आरंभ में इसी झील के लिए किया जाता था जो ओजीबे भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है ‘बहुत सारा पानी’। यह झील क्रोएशिया देश की भौगोलिक क्षेत्र से थोड़ा बड़ा है। लेक मिशिगन (43°30’ऊतर, 87°30’पश्चिम) बड़ी झीलों में से एक मात्र ऐसी झील है जो पूरी तरह अमरीकी सीमा के अंदर स्थित है बाकी दूसरी झीलों की सीमाएँ कनाडा से भी लगती हैं।’,

Ques. 11:- 11. विक्टोरिया झील अवस्थित है

  • संयुक्त राज्य अमरीका में
  • बोलीविया में
  • पश्चिम आस्ट्रेलिया में
  • पूर्वी अफ्रीका में

सुपीरियर झील (82350 वर्ग किमी., यू.एस.ए. + कनाडा), हूरन (59600 वर्ग किमी., यू.एस.ए.+कनाडा), मिशीगन (58000 वर्ग किमी., यू.एस.ए.) तथा विक्टोरिया झील 69500 वर्ग किमी. अफ्रीका महाद्वीप की झील है।’,

Ques. 12:- 12. निम्नलिखित में किस एक की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगी है?

  • आर्मेनिया
  • अजरबैजान
  • कजाकिस्तान
  • तुर्कमेनिस्तान

आर्मेनिया की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगी है.’,

Ques. 13:- 13. निम्नलिखित में कौन-सी एक झील तंजानिया एवं यूगाण्डा के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है?

  • चाड
  • मलावी
  • विक्टोरिया
  • जेम्वेजी

विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है जो केन्या, तंजानिया और युगांडा में विस्तृत है।’,

Ques. 14:- 14. कैस्पियन सागर स्थित है

  • रूस और ईरान के बीच
  • सऊदी अरब और मित्र के बीच
  • मिस्र और लीबिया के बीच …
  • लीबिया और इजरायल के बीच

कैस्पियन सागर विश्व का सबसे बड़ा सागर है। विश्व के सबसे बड़े इस सागर का वर्तमान क्षेत्रापफल 1,43,000 वर्ग मील यानी 3,71,000 वर्ग किलोमीटर है। कैस्पियन सागर के पूर्व, उत्तर तथा पश्चिम में सोवियत संघ तथा दक्षिण में ईरान स्थित है। इसका पानी अन्य सागरों की अपेक्षा कम खारा है। कुछ भागों में इसकी गहराई बहुत अधिक और कुछ में बिल्कुल कम है।’,

Ques. 15:- 15. सुमेलित कीजिए –
सूची-I (झीलों के नाम) ————- सूची-II (संबंधित देश)
A. अरल सागर ———– 1. कनाडा
B. मिशिगन झील ———— 2. कजाकिस्तान
C. ग्रेट बीयर झील ————- 3. सं. रा. अमेरिका
D. आयर झील ———– 4. ऑस्ट्रेलिया

  • A – 3, B – 1, C – 4, D – 2
  • A – 2, B – 3, C – 1, D – 4
  • A – 1, B – 4, C – 3, D – 2
  • A – 2, B – 4, C – 3, D – 1

अरल सागर अथवा ‘अराल सागर’ मध्य एशिया में स्थित एक झील है। इसके बड़े आकार के कारण इसे सागर कहा जाता है। स्थानीय भाषाओं में ‘अरल’ का शाब्दिक अर्थ है- ‘द्वीपों की झील। कजाकिस्तान और उजबेकिस्तान के बीच करीब 55 लाख साल पहले कीजीलकुम मरुस्थल में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अराल सागर पूरी तरह सूख चुका है।
लेक मिशिगन अमरीका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसकी सीमाएँ अमरीका के चार प्रांतों इलिनाय, इंडियाना, विस्कांसिन एवं मिशिगन से लगती हैं। मिशिगन शब्द आरंभ में इसी झील के लिए किया जाता था जो ओजीबे भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है ‘बहुत सारा पानी’।
ग्रेट बेयर झील कनाडा के उत्तर-पश्चिम मध्यवर्ती प्रदेश के मैकेंजी ज़िले में एक स्वच्छ जल की झील है। झील का आकार काफ़ी असमान है। यह झील वर्ष के आठ महीने बर्फ से ढकी रहती है। ग्रेट बेयर झील में मछलियों की कई प्रकार की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
आयर झील ऑस्ट्रेलिया का सबसे गहरा भाग है जिसके कारण इस झील में पानी की मात्रा हमेशा बनी रहती है। – आयर झील के आसपास का भाग डाउन्स लैंड कहलाता है। यहाँ शीतोष्ण घास का मैदान पाया जाता है। ‘,

Ques. 16:- 16. निम्नलिखित में कौन-सी झील खारे पानी की झील नहीं है?

  • कैस्पियन सागर
  • बैकाल झील
  • ग्रेट साल्ट लेक
  • वॉन झील

बैकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है,इस झील की गहराई 1,637 मीटर (5369 फीट) एक मिल से अधिक है। इस झील में दुनिया का मीठे पानी का 1/5 हिस्सा पाया जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह दुनिया की सबसे पुरानी झील भी है और इसकी उम्र 25 लाख वर्ष से भी ज्यादा है।’,

Ques. 17:- 17. विक्टोरिया झील (Victoria Lake) किन अफ्रीकी देशों के मध्य में स्थित है ?

  • तंजानिया – कीनिया – युगांडा
  • कीनिया – इथीयोपिया – सूडान
  • तंजानिया – जाम्बिया – जायरे
  • कीनिया-तंजानिया-मोजाम्बिक

विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है जो केन्या, तंजानिया और युगांडा में विस्तृत है, जबकि इसका प्रसार क्षेत्र बुरुंडी और रवांडा के कुछ हिस्सों तक विस्तृत है। इसे ‘डार्विन के ड्रीमपोंड’ के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व की मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील (प्रथम स्थान पर सुपीरियर झील) है।’,

Ques. 18:- 18. निम्नलिखित में से किस देश को ‘हजार झीलों की भूमि कहा जाता है ?

  • फिनलैंड
  • थाईलैंड
  • नीदरलैंड
  • आयरलैंड

फिनलैंड’ देश को हजार झीलों की भूमि कहा जाता है । यहां कई छोटी-बड़ी झीलें देखने को मिलेंगी, जिनकी संख्या करीब 2 लाख है। इन झीलों में आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। हेलसिंकी फिनलैंड की राजधानी है, जिसे ब्लूसिटी भी कहा जाता है, यहां सबसे ज्यादा झीलें हैं। इसीलिए इस शहर को ब्लू सिटी का नाम दिया गया।’,

Ques. 19:- 19. अफ्रीका महाद्वीप में निम्न में से कौन-सी झील भूमध्य रेखा पर स्थित है ?

  • टंगानिका
  • विक्टोरिया
  • न्यासा
  • करीबा

मलावी झील (अंग्रेज़ी: Lake Malawi) या न्यासा झील (अंग्रेज़ी: Lake Nyasa) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है और पूर्वी अफ़्रीकी दरार की दक्षिणतम झील है। यह मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया के बीच स्थित है। यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे बड़ी और दूसरी सबसे गहरी झील है। यह पूरे विश्व की नौवीं सबसे बड़ी झील है और यह झील भूमध्य रेखा पर स्थित है।’,

Ques. 20:- 20. विश्व की सर्वाधिक खारे जल की झील वॉन झील किस देश में स्थित है ?

  • ईरान
  • इराक
  • तुर्की
  • आर्मेनिया

महाद्वीपों के मध्यवर्ती भाग अर्थात् धरातल पर उपस्थित जलपूर्ण भागों को झील (LaKe) सम्बोधित किया जाता है और इनके आकार में पर्याप्त विविधता पायी जाती है। विश्व में प्रमुख खारे पानी की झील इस प्रकार हैं तुर्की के वॉन झील में सर्वाधिक लवणता (330%) पायी जाती है इसके बाद जार्डन के मृत सागर (238%) एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रेट साल्ट झील (220%) का स्थान आता है।’,

Leave a Comment